मध्यप्रदेश

इंडिगो की फ्लाइट की एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग


कोच्चि से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-2407 की भोपाल हवाईअड्डे पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। भोपाल हवाईअड्डे की टीम (एएआई, सीआईएसएफ और इंडिगो) ने एक सेकंड बर्बाद किए बिना तुरंत यात्री को उतारा और उसे निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया।

यात्री हरीश ग्रोवर(60 साल) को सांस लेने मे तकलीफ हुई। जिसकी वजह से वह बेहोश हो गया। हरीश अपने तीन रिश्तेदारों के साथ यात्रा कर रहा था। मरीज समेत तीनों यात्रियों को भोपाल एयरपोर्ट पर उतारा गया। फायर स्टाफ की मदद से मरीज को 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button