छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ पर स्थित दुकानों में लगी आग, 12 दुकानें जलकर हुई खाक

राजनादगांव ब्रेकिंग — जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ पर स्थित दुकानों में लगी आग,12 दुकानें जलकर हुई खाक,मंदिर के कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू,करोना के चलते मंदिर में नही है किसी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही,चार साल पहले भी पहाड़ पर स्थित दुकानों में आग लगने के चलते 70 दुकानें जलकर हुई थी खाक।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल उसे नियंत्रित करने का प्रयास जारी है। गर्मी होने के कारण पहाड़ी पर लगे सूखे पेड़ भी आग की चपेट में आ गए हैं। अभी तक नुकसान का भी आंकलन नहीं हो सका है। आग की चपेट में आने से अस्थाई रूप से बनी 15 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो चुकी हैं। पहाड़ी पर कई पेड़ भी आग की चपेट में आ गए हैं। दुकानदार और अन्य लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने पर सरकारी अमला भी मंदिर पहुंच गया था।

बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन के कारण मंदिर और बाजार बंद है। ऐसे में अचानक रविवार शाम दुकानों से आग की लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग की लपटों ने अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Related Articles

Back to top button