प्यार जताने के लिये पत्नी के सामने फ़िल्मी डायलॉग मारना युवक को पड़ा भारी अब पत्नी सच में देखना चाहती है दिल चीर के

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई बार कुछ बेहद अजीब वीडियो नजर आ जाते हैं. आज-कल की भागती-दौड़ती जिंदगी में प्यार और रिश्तों को संभालना कोई आसान काम नहीं है. रिश्तों की परिभाषा बदलने के साथ ही पति-पत्नी पर कई तरह के मजेदार जोक्स बनने का चलन भी बढ़ गया है. इसी बीच एक शख्स ने अपनी पत्नी से जान बचाने की अपील की है. यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/p/CQNqa9onvVN/?utm_source=ig_web_copy_link
40 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर विपुल मित्तल नामक शख्स ने शेयर किया है. शख्स आगे कह रहा है कि कल मेरी पत्नी ने मुझसे पूछा कि मैं उससे कितना प्यार करता हूं. इसके जवाब में मैंने कह दिया कि दिल चीर के देख लो. अब वो मेरे पीछे पड़ी हुई है कि दिल चीर के दिखाओ. इस वीडियो को देखकर लोग खूब चटकारे ले रहे हैं.




