जरा हटके

गजब का जुगाड़, गर्मी से बचाने बारातियों के लिए लगा दी थ्रेसर, ऐसी आई हवा की सब गदगद – cgtop36.com


गर्मियों का मौसम चल रहा है, तो जाहिर है बारातियों के लिए पंखों और कूलर का भी इंतजाम करना पड़ता है, लेकिन अगर बाराती ज्यादा आएं तो फिर दिक्कत हो जाती है. सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह में मेहमानों के स्वागत के लिए वहां थ्रेशिंग मशीन लगाई गई है.

आईपीएस अधिकारी अवनीश शरण ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है. उन्होंने कहा “थ्रेशर की हवा से बारातियों का स्वागत. गजब का आइडिया.” लोगों को ठंडी हवा का आनंद लेते और मशीन के सामने तस्वीरें लेते देखा जा सकता है, जो एक मानव निर्मित पानी की एक जगह पर रखा गया है.

बारातियों को गर्मी न लगे, इसके लिए लड़की वालों ने टेंट के सामने ही थ्रेशर मशीन लगा दी और उसे चालू कर दिया. मशीन के लग जाने के बाद बारातियों ने भी भर-भर के ठंडी हवा खाई. वीडियो में आप देख सकते हैं कि थ्रेशर मशीन से निकलती ठंडी-ठंडी हवा का आनंद बाराती उठा रहे हैं.





Related Articles

Back to top button