जरा हटके

6 साल से खुद का यूरिन पीता है यह शख्स, दिखता है उम्र से 10 साल छोटा – cgtop36.com


एक शख्स ने पेशाब पीकर अपनी उम्र को रोकने का दावा किया है। शख्स का दावा है कि वह हर दिन अपना पेशाब पीता है और इसकी वजह से वो अपनी उम्र से 10 साल छोटा दिखता है। शख्स का नाम हैरी मातादीन है और वो साल 2016 से अपना पेशाब पी रहे हैं।

इंग्लैंड के हैम्पशायर में रहने वाले 34 साल के हैरी का दावा है कि इस विचित्र अभ्यास ने उन्हें अवसाद से ठीक कर दिया और उनकी उम्र 10 साल कम कर दी। हैरी दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह देता है।

हैरी मैटाडिन प्रतिदिन अपने मूत्र का लगभग 200 मिलीलीटर सेवन करता है। इतना ही नहीं हैरी के डेली ड्रिंक में हमेशा महीने भर का यूरिन शामिल होता है। उनका दावा है कि उनका पेशाब ‘सुपर क्लीन’ है और इसका स्वाद भी खराब नहीं है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह न केवल अपना मूत्र पीते हैं, बल्कि मॉइस्चराइजर के रूप में इससे अपने चेहरे की मालिश भी करते हैं। हैरी के मुताबिक ‘यूरिन’ ने उन्हें उनकी उम्र से काफी छोटा बना दिया है।

ब्रिटेन के डॉक्टर जेफ फोस्टर का कहना है कि अपना खुद का पेशाब पीना ‘बहुत बुरा’ है। यह आपके शरीर में डिहाइड्रेशन को बढ़ा सकता है और बैक्टीरिया भी पैदा कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मूत्र एक ‘अपशिष्ट उत्पाद’ है, जिसमें ‘लगभग 90% पानी’ के साथ-साथ ‘अमोनिया, लवण, बैक्टीरिया और अन्य अपशिष्ट उत्पाद’ शामिल हैं।





Related Articles

Back to top button