जंगल में टाइगर संग सेल्फी लेने करीब पहुंचा युवक, हुवा कुछ ऐसा कि हलक में अटकी जान

टेक्नोलॉजी के इस दौर में अब लोग कैमरा से ज़्यादा अपने फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं। आप ज़्यादातर लोगो को सेल्फी लेते पाएंगे। चाहे जगह और समय कोई सा भी हो लोग सेल्फी तो जमकर लेते हैं। ऐसे में सेल्फी से जुड़े कई मज़ेदार किस्से भी हमें सुनने को मिलते हैं।
Read Also – Viral – पालतु कुत्ते का शिकार करने घर में घुस आया तेंदुआ, घूमता रहा इस कमरे से उस कमरे
सेल्फी लेने का शौक अक्सर जानलेवा भी होता है। हमनें कई ऐसी खबरे देखी और सुनी है है जिसमे लोगो का सेल्फी के प्रति पागलपन उनकी जान तक ले लेता है। दरअसल एक ऐसा ही एक मामला सामने आया है मध्यप्रदेश से। मध्यप्रदेश के ‘पन्ना टाइगर रिजर्व’ के पास पन्ना-छतरपुर रोड पर कुछ युवक अपनी जान जोखिम में डालकर टाइगर के साथ सेल्फी और उसके फोटो खींचते नजर आए हैं।
Read Also – Love Next Door On ULLU -कुछ ज्यादा ही बोल्ड है ये वेब सीरीज, देखने से पहले दरवाजा कर लें बंद
यह वीडियो आईएफएस अधिकारी सुशांता नंदा ने 6 अक्टूबर को शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- याद रखें कि अगर आप एक बड़े शिकारी (मांसाहारी) को देखते हैं, तो समझ जाइए कि वह चाहता था कि आप उसे देखें। वह नहीं चाहता कि कोई उसका पीछा करे। खतरा महसूस करते ही टाइगर आपको मौत के घाट उतार सकता है। कृपया इस तरह का अजीब व्यवहार ना करें।
46 सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाघ जंगल से निकलकर सड़क के दूसरी तरफ जा रहा है। कुछ लड़के बाघ को देख लेते हैं, जिसके बाद वह जेब से मोबाइल निकाल कर टाइगर को कैमरे में फिल्माने लगते हैं। इतना ही नहीं, कुछ तो उसके साथ Selfie लेने की भी कोशिश करते हैं। हालांकि वो बाघ सभी को इग्नोर करता हुआ चुपचाप जंगल में चला जाता है।




