inh24छत्तीसगढ़

कोरोना संक्रमण में अम्बिकापुर के सैनिक स्कूल में लिखित परीक्षा पास छात्र छात्राओं को मिली राहत, 100 का होना था चयन

सोनू केदार अम्बिकापुर – सैनिक स्कूल में लिखित परीक्षा पास कर लिए छात्र छात्राओं के मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया कोविड संक्रमण और लाकडाउन के कारण स्थगित कर दी गई है जिससे उन छात्रों और उनके अभिभावकों को काफी राहत मिली है जो कोविड काल मे मेडिकल कराने अम्बिकापुर के मेडिकल कालेज अस्पताल पहुच रहे थे। दरअसल सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमे करीब 350 छात्र छात्राएं पास हुए थे जिनमें से 100 छात्र छात्राओं का चयन अम्बिकापुर सैनिक स्कूल में किया जाना था।

इसके लिए सभी 350 छात्र छात्राओं को मेडिकल फिटनेस देना था जिसके लिए 15 अप्रैल से 1 मई तक का तिथि निर्धारित की गई थी मगर सरगुजा जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण 13 से 23 अप्रैल तक का टोटल लाकडाउन लगा दिया गया है ऐसे में मेडिकल फिटनेस देने के लिए अम्बिकापुर कालेज अस्पताल पहुचना छात्रों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा तो था ही साथ ही अम्बिकापुर पहुचना भी मुश्किल हो रहा था।

ऐसे में इस परेशानी को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर सैनिक स्कूल प्रबंधन ने मेडिकल फिटनेश की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है साथ ही सैनिक स्कूल प्रबंधन ने जल्द ही तारीख तय कर अभिभावकों को इसकी सूचना देने की बात भी कही है,,,, मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया स्थगित किये जाने से छात्रों के साथ अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button