कमरे में बाइक पर स्टंट करने लगा शख्स, जरा सी चूक के चलते कर बैठा बड़ा नुकसान (Watch Viral Video)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन स्टंट (Stunt) के रोमांचक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करते हैं. ऐसे में कई लोग जरा सी लापरवाही के चलते हादसे का शिकार भी हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर स्टंट का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कमरे में बाइक के अगले पहिए को उठाकर स्टंट करने लगता है, लेकिन इस दौरान वो ऐसी गलती कर बैठता है, जिसके चलते भारी नुकसान हो जाता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर diogo_grau062 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे करोड़ों लोग देख चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्टंट के दौरान बाइक का अगला पहिया टीवी से टकरा जाता है और टीवी जमीन पर गिरकर चकनाचूर हो जाता है. शख्स को अपनी जरा सी चूक का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता है.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




