समंदर में नहाने गए शख्स के चेहरे और सीने पर बुरी तरह से चिपक गया ऑक्टोपस, छुड़ाने में डॉक्टरों की हुई हालत खराब

Octopus Viral Video: जरा सोचिए आप समंदर में नहाने गए हैं, लेकिन आपके चेहरे पर कोई ऐसा समुद्री जीव (Sea Creature) चिपक जाए, जिसे छुड़ाने पर भी वो आपके चेहरे से दूर न हो तो क्या होगा? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें समंदर में नहाने गए एक शख्स के चेहरे और सीने पर बुरी तरह से एक ऑक्टोपस चिपक गया. यह ऑक्टोपस (Octopus) इतनी बुरी तरह से चिपक गया कि शख्स को डॉक्टर के पास जाना पड़ा और डॉक्टरों को भी उसके चेहरे और सीने से ऑक्टोपस को अलग करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार शख्स को उससे निजात मिल पाई.
इस वीडियो को @NoContextHumans नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसमें देख सकते हैं कि डॉक्टर किस तरह से शख्स के चेहरे पर से ऑक्टोपस को हटाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्हें शख्स के शरीर से ऑक्टोपस को हटाने में उतनी दिक्कत नहीं हुई, जितनी मशक्कत उन्हें उसके चेहरे से हटाने में हुई.
Damn 🐙 pic.twitter.com/JjtFrCnykR
— some internet thingys (@internetthingys) October 5, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




