जरा हटके

शादी के लिए चाहिए दूल्हा, 1 करोड़ कमाता हो सालाना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही युवती की शर्तों की लिस्ट

मुंबई। मुंबई में रहने वाली 37 साल की एक युवती शादी करना चाहती है. शादी की इच्छुक युवती ने मेट्रोमोनियल साइट पर अपनी अपेक्षाएं प्रकट की हैं या कहें कि शर्तें रखी हैं. अब उसकी शर्तों की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है. अंबर नाम के एक ‘X’ यूजर्स ने दो स्नैपशॉट पोस्ट किए हैं. मराठी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट किए गए कॉन्टेंट से पता चलता है कि युवती मुंबई में नौकरी करती है. वह अपने लिए ऐसा दूल्हा चाहती है जिसका मुंबई में अपना खुद का घर, नौकरी या बिजनेस हो. इसके अलावा, वह चाहती है कि लड़के का परिवार अच्छा पढ़ा लिखा हो और अगर सर्जन या चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी कि सीए हो तो सोने पर सुहागा. युवती खुद 10 साल से नौकरी कर रही है और उसकी सालाना आमदनी 4 लाख रुपए है. उसकी अपेक्षाओं की लिस्ट में यह भी लिखा हुआ है कि लड़के की आमदनी 1 करोड़ रुपए साल की होनी चाहिए. अगर यूरोप में रहता है तो भी चलेगा. यूरोप में भी इटली उसके लिए सबसे अच्छा रहेगा.

इस पोस्ट को ‘X’ पर 2 अप्रैल को शेयर किया गया था. पोस्ट होने के बाद से इसे 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 4,400 से अधिक लाइक्स भी हैं. अब तमाम यूजर्स पोस्ट पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इनकम टैक्स विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में केवल 1.7 लाख लोगों की आय एक करोड़ से अधिक है. इसलिए 37 साल की उम्र में उन्हें अपना ‘सपनों’ का साथी मिलने की संभावना 0.01% है.”

Related Articles

Back to top button