जरा हटके

तंदूरी रोटी पर इन शहरों में लगा बैन, लापरवाही की तो 5 लाख तक का जुर्माना


मध्यप्रदेश के खाद्य विभाग ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में तंदूरी रोटी पर रोक लगा दी है. खाद विभाग का फैसला तंदूरी रोटी खाने वालों के लिए बुरी खबर हो सकती है, लेकिन बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए विभाग का ये फैसला सही माना जा रहा है. सभी होटलों ढाबों को नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि अगर किसी ने लापरवाही की तो ₹5 लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा.

आदेश में खाद्य विभाग ने होटल और ढाबों के संचालकों को साफ तौर पर कहा गया है कि अब लकड़ी कोयला के तंदूर का उपयोग नहीं करना है. इसके एवज में इलेक्ट्रिक ओवन या एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं.

इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में तंदूरी रोटी का खुब चलन है. लेकिन प्रदेश सरकार के इन दिशा निर्देशों के बाद तंदूरी रोटी खाने वाले शौकीनों को तो झटका लगा है. ढाबा और होटल मालिकों के मुताबिक सरकार के इस आदेशों के बाद कारोबार पर जबरदस्त असर पड़ेगा.



Related Articles

Back to top button