डांस करते करते अचानक आया हार्ट अटैक, शख्स की वहीं पर ही हो गई मौत

देश के विभिन्न हिस्सों से हार्ट अटैक (Heart Attack) से होने वाली मौतों के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एटा (Etah) से डांस (Dance) के दौरान हार्ट अटैक (Hearth Attack) से एक शख्स की मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि मामला एटा के रामपुर से जनपद शाहजहांपुर थाना कलान क्षेत्र का है और जिस शख्स की मौत हुई है वो थाना राजा का रामपुर कस्बे का निवासी था. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी समारोह में युवकों का एक ग्रुप डांस कर रहा है, जिनमें से एक युवक डांस करते-करते अचानक गिर जाता है और मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है।
एटा
➡डांस करते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, से मौत
➡मौत की पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद
➡मृतक एटा के थाना राजा का रामपुर कस्बे का था निवासी
➡रामपुर से जनपद शाहजहांपुर थाना कलान क्षेत्र का मामला.#Etah pic.twitter.com/4gxwwN054U
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 17, 2023



