Social media: वरमाला के दौरान गुटखा खा रहा था दूल्हा, हरकत देख हसने लगे लोग, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर विवाह के वीडियो खूब वायरल होते हैं. कभी दू्ल्हा-दुल्हन नए-नए तरीकों से सुर्खियां बटोरते हैं तो कभी उनके नाते रिश्तेदारों का अंदाज शादी में चार चांद लगा देता है.
हालांकि, कई बार ऐसा कुछ भी देखने को मिल जाता है जो मेहमानों तक के होश उड़ा देता है. अभी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा हुआ है. सीन जयमाला सेरेमनी का दिखाई पड़ता है. इसमें दूल्हा गुटखा खाकर पहुंचा होता है और जब इसका खुलासा होता है दुल्हन भी चौंक उठती है.
ध्यान खींच रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर दूल्हा पहले से पहुंचा हुआ है. दुल्हन थोड़ी देर बाद सहेलियों संग आती है. उसके आते ही जयमाला सेरेमनी की रस्में शुरू हो जाती हैं. एक दूसरे को वरमाला पहनाने के बाद मिठाई खिलाने का कार्यक्रम शुरू होता है. दुल्हन जैसे ही दूल्हे की तरफ मिठाई बढ़ाती है वो मुंह ही नहीं खोलता है. कई बार को कोशिश करने के बाद दूल्हा बताता है कि उसने गुटखा खा रखा है. उसने दोस्त की जेब में स्पीट कर दिया और ठहाके लगाकर हंसने लगा.
देखें वीडियो…
https://www.instagram.com/reel/C5DMVBstNP9/?utm_source=ig_web_copy_link
दूल्हे की इस हरकत को देख दुल्हन ने पहले अजीब रिएक्शन दिया और फिर मुस्कुराने लगी. इस वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो को kucch_bikhre_ahsaas नामक इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. कैप्शन में लिखा है, ‘गुटखा खाने वाला दूल्हा.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘ऐसे अनमोल रत्न कहां से ढूंढ लाते हो.’ वीडियो पर हजारों की संख्या में लाइक्स और व्यूज भी आ चुके हैं.




