जरा हटके

Social media: ससुराल वालों से दहेज मांगता रह गया दूल्हा, दुल्हन को उठाकर ले गया कोई दूसरा, वीडियो हुआ वायरल…

देश में अब शादियों का सीजन शुरू हो गया। ऐसे समय में सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो और फोटोज जमकर वायरल होते हैं। इनमें कई वीडियो मजेदार भी होते हैं, जिसे यूजर्स खूब शेयर करते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा अपने जिद पर अड़ा रहता है और दुल्हन को कोई व्यक्ति उठाकर ले जाता है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में शादी से जुड़ी तमाम रस्में निभा रहे हैं। इस दौरान उनके घरवाले और नाते रिश्तेदार भी मौजूद हैं। एकाएक दूल्हा दहेज की मांग को लेकर जिद पकड़ लेता है। वो दुल्हन के घरवालों से कहता दिख रहा है कि जब बुलेट देने का वादा किया था तो अपाची क्यों दी। इसी बात पर वो शादी में विद्रोह शुरू कर देता है। इसी बीच एक शख्स आता है और दुल्हन के दुल्हन को वरमाला पहना देता है। दुल्हन भी उसे वरमाला पहना देती है और दोनों मौके से निकल लेते हैं।

दुल्हन को ऐसा करता देख दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। उसे समझ ही नहीं आता कि वो क्या करे। हालांकि इस वीडियो में किसी प्रकार की सत्यता नहीं है। मालूम होता है कि इसे सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से ही बनाया गया है। वीडियो को mansi.writer नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया है। इस पर यूजर्स के एक से बढ़कर एक फनी रिएक्शन पोस्ट हो रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/C5ThVlQv7OY/?igsh=N2R2azkwOXVhOG04

Related Articles

Back to top button