Social media: अंडे से निकला कोबरा, शख्स ने हाथ में पकड़ा, खतरनाक वीडियो वायरल…

जहरीले सांपों में से कोबरा प्रजाति के सांपों को बहुत खतरनाक माना जाता है। कोबरा अगर किसी को काट ले तो उसका बचना बहुत मुश्किल होता है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोबरा के एक बच्चे को अंडे से निकलता दिखाया गया है। अंडे से निकलने के तुरंत बाद ही कोबरा का बच्चा फन फैलाए नजर आया।
यह वीडियो बहुत खौफनाक है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कोबरा सांप दिखाया गया है। हालांकि यह बच्चा है और अंडे से निकला ही है। इसके बावजूद भी यह कोबरा का बच्चा काफी खतरनाक नजर आ रहा है।
देखें वीडियो…
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपने हाथ में सांप का अंडा पकड़ा है, जिसके अंदर से एक सांप अपना आधा शरीर बाहर निकाले हुए है। इस सांप के बच्चे को एक नजर में देखने पर ही आपको पता चल जाएगा कि ये कोई मामूली सांप नहीं, बल्कि कोबरा का बच्चा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंडे से निकले कोबरा के बच्चे ने फन फैला रखा है और शरीर को हवा में हिला रहा है। इतना छोटा होने के बावजूद भी उसकी जीभ, उसका आकार, और हाथों को देखने का तरीका बहुत ही खतरनाक मालूम होता है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी। एक यूजर का कहना है कि वीडियो में दिख रहा शख्स उसे हाथ में पकड़े दिख तो रहा है मगर फिर सांप उसे काट लेगा और उसकी मौत हो जाएगी। अमेजिंग एनिमल प्लैनेट की रिपोर्ट के अनुसार बेबी कोबरा में इतना जहर होता है कि इंसान की जान ले ले या फिर उसे पैरालाइज कर दे।




