Social media: क्लास रूम में टीचर ने किया जबरदस्त डांस, ‘कजरा रे’ पर किया जमकर डांस…

सोशल मीडिया। सोशल मीडिया पर रोजाना कई सारे डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों टीचर और स्टूडेंट्स का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीजियो में महिला टीचर क्लास के अंदर ‘कजरा रे’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
ट्विटर अकाउंट @yeazlas पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक महिला टीचर का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो कहां का है, ये तो नहीं पता, मगर ये पता चल रहा है कि टीचर का नाम रश्मि है और छात्र-छात्राएं उनका जन्मदिन मना रहे हैं। बस इसी मौके पर क्लासरूम में नाच-गाना चल रहा है। टीचर भी बच्चों के साथ डांस करने लगती हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीचर के साथ एक छात्रा और छात्र डांस कर रहे हैं। बैकग्राउंड में ‘बंटी और बबली’ फिल्म का ‘कजरा रे’ गाना बज रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने साथ में डांस किया था। इस वीडियो में टीचर भी मजेदार अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। तभी छात्र एक लाल चुनरी लाताब है और टीचर के सिर पर डाल देता है। फिर वो टीचर उस चुनरी के साथ भी नाचने लगती हैं
Never imagined we’d see a day where teachers are dancing literally on an item song inside a classroom. pic.twitter.com/4mKUl05RHY
— Jeetas posting their L”s (Comeback era ) (@yeazlas) March 16, 2024
वीडियो वायरल हो रहा है, इसे 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, वहीं कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अधिकतर लोगों की राय में क्लास के अंदर टीचर द्वारा इस तरह डांस करना गलत है। वहीं बहुत से लोग लड़के द्वारा चुनरी ओढ़ाने की हरकत को गलत बता रहे हैं। हालांकि, बहुत से लोगों का कहना है कि ये बहुत आम सी बात है और टीचर अपने छात्र-छात्रों के साथ अच्छे संबंध कायम रखना चाह रही है, ऐसे में इसे गलत नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।




