आपको कोई भी काम करना हो तो आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है. बिना आधार कार्ड के आप कोई भी काम नहीं करा सकते हैं. ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड खो जाए तो काफी परेशानी हो सकती हैं, लेकिन हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे आधार कार्ड खो जाने के बाद भी आप बिना टेंशन के नया आधार कार्ड निकाल लेंगे।
आपको बता दें कि UIDAI समय-समय पर आधार कार्ड और mAadhaar ऐप में अपडेट करता रहता है. हाल ही में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नया mAadhaar ऐप लॉन्च किया है. UIDAI ने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए इस ऐप को नए तरीके से लॉन्च किया है. इस नए आधार ऐप में यूजर्स के पास आधार कार्ड की सॉफ्ट कापी रखने और उसको रिप्रिंट कराने का भी ऑप्शन दिया गया है।
आधार कार्ड के रिप्रिट वाले ऑप्शन से आप कभी भी आधार कार्ड का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं. इसके अलावा इस ऐप की मदद से यूजर्स अड्रेस में बदलाव, ऑफलाइन eKYC भी करा सकते हैं. इसके अलावा आप अपने आधार कार्ड से जुड़े सभी काम मोबाइल ऐप पर ही कर सकते हैं.
आइए आपको बताते हैं कि अगर आपका आधार कार्ड गुम हो गया है तो आप इस ऐप के जरिए कैसे प्रिंट निकाल सकते हैं-
यूजर को सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से mAadhaar app को डाउनलोड करना होगा।
इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉगिन करना होगा।
लॉगिन करने के बाद यूजर्स को Services सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
Services सेक्शन को क्लिक करने पर आपको Order Aadhaar Reprint का ऑप्शन दिखेगा।
Order Aadhaar Reprint ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा।
इसके बाद टर्म्स एंड कंडीशन वाले बॉक्स को क्लिक करके ओके पर क्लिक करना होगा।
A registered mobile number या An unregistered mobile number में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा।
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से रजिस्टर्ड है तो आपको A registered mobile number वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
वहीं अगर आपका आधार कार्ड रजिस्टर्ड नहीं है तो आपको दूसरा ऑप्शन चुनना होगा।
इस पर क्लिक करने के बाद आधार नंबर या VID डालना होगा और फिर Request OTP पर टैप करना होगा।
ओटीपी डालते ही आप आधार का प्रिंट आउट निकाल लेंगे।
आधार कार्ड का प्रिंट निकालने के लिए यूजर्स के पास ये चीजें होना जरूरी है-
mAadhaar App का लेटेस्ट वर्जन
Aadhaar से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए
12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर या वर्चुअल आधार आईडी (VID) पता हो



