जरा हटके

Social media: बिना हेलमेट स्कूटी चला रहा था लड़का, ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा, लगा रोने, देखें मजेदार विडियो..

आजकल सड़क पर नियम तोड़ने वालों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। हर रोज बड़ी संख्या में लोग सड़क नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाते हैं। इसी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए विशेष इंतजाम किए जाते हैं।

कभी कोई बिना हेलमेट के पकड़ा जाता है तो कभी रेड लाइट तोड़ते हुए। ऐसे में पकड़े जाने पर जब जुर्माने की बात आती है तो सबकी हवा टाइट हो जाती है। ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने एक लड़के को पकड़ा है और पकड़े जाने के बाद लड़का बुरी तरह से रोता हुआ नजर आ रहा है। जिस महिला ट्रैफिक अधिकारी ने उस लड़के को पकड़ा है वो भी लड़के को रोते देख हंसी नहीं रोक पा रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो

https://www.instagram.com/p/C6GsfazPz1N/?igsh=MWJzb3lsMHQ5bXFwag==

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जिस लड़के को पुलिस ने पकड़ा है वो बिना हेलमेट के स्कूटी चला रहा था। उसके साथ पीछे उसका कोई एक दोस्त बी बैठा था और उसने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। देखने पर बच्चा छोटी उम्र का नजर आ रहा है। जैसे ही ट्रैफिक पुलिस ने उस लड़के को रोका वो तुरंत ही रोने लगता है और पुलिस अधिकारी के आगे गिड़गिड़ाने लगता है। उसके पीछे बैठा लड़का तुरंत ही उतर जाता है और साइड में खड़ा हो जाता है।

पकड़े जाने पर लड़का रोता हुआ लड़का पुलिस अधिकारी से कहता है कि ‘मुझे छोड़ दो, जाने दो पापा बहुत मारेंगे। लड़के की खराब हालत देखने के बात ट्रैफिक पुलिस की अधिकारी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती है। लड़के का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग भी इस वीडियो पर डमकर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें इस वीडियो @dramebaazchhori99 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपलोड किया गया है।

Related Articles

Back to top button