जरा हटके

Social media: बिन के धुन पर नाचने लगी महिला, चाचा के अंदर भी घुसा नाग का भूत, एक बजाने लगा बीन, वीडियो हो रहा वायरल

आपने फिल्मों में तो ये जरूर देखा होगा कि, बीन की तीखी आवाज सुनकर नागिन खुद को रोक नहीं पाती है. काफी देर बीन में नाच भी होता है. ये सब तो हमने फिल्मों में खूब देखा है कि बीन की आवाज सुनकर नागिन दौड़ी चली आती है. लेकिन हाल ही में आए एक वायरल वीडियो में अलग ही कहानी देखने मिल रही है. वीडियो देखकर लगता है कि नागिन डांस देखकर दो ‘नाग’ ही दौड़े चले आए.

तो मामला ये है कि 3 अप्रैल को Hi_itsok नाम के एक यूजर ने X पर एक वीडियो शेयर किया. परंपराओं के मुताबिक, वीडियों में एक महिला किसी समारोह में नागिन डांस करती नजर आ रही हैं. पीछे बीन वाला गाना भी बज रहा है. यहां तक तो हमने शादियों में देखा ही है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है. जब पूरा समां एक चाचा अपने डांस से बांध देते हैं.

देखें वीडियो

एक सम्मानित चाचा भी नागिन डांस करने लगते हैं. और तो और, इससे पहले कोई कुछ समझ पाए कमाल की फुर्ती दिखाते हुए एक और जनाब कालीन पर नजर आते हैं. यकीन करना मुश्किल हो रहा हो तो वायरल वीडियो में नजर डालें, फिर बात करते हैं.

वीडियो को अब तक 1.2 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. और 250 से भी ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है. साथ ही सोशल मीडिया की जनता ने कॉमेंट्स की बौछार भी कर दी है. वीडियो में कुछ लोग अंकल की एनर्जी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने बहुत फनी रिएक्शन दिए हैं.

Related Articles

Back to top button