Viral Video- हाय गर्मी, इतनी तेज गर्मी कि कार के बोनट पर ही सेक लीं रोटियां – cgtop36.com

उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश राज्यों तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है। वहीं इस गर्मी ने अभी किसी भी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में गर्मी को लेकर लोग अपना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
लोगों ने आसपास की गर्मी को समझाने के लिए लोगों ने अजब गजब तरीका निकाला है। ऐसे ही कुछ वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ट्विटर पर इस तरह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग गर्मी में उनकी हालत की झलक दिखा रहे हैं। नीला माधब पांडा नाम के इंडियन फिल्म प्रड्यूसर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसमें ओडिशा की एक महिला कार की बोनट पर ही बेलन से रोटी बेल कर उसी पर सेंकती दिख रही है । महिला ने चंद मिनटों में ही कोर की बोनट पर गर्मागर्म रोटियां सेंक दी।
ओडिशा की महिला ने धूप में कार के बोनट पर रोटी सेंकी तो वहीं एक शख्स ने अपने स्कटूर की गर्म सीट पर ही डोसा बना दिया। @chittapanda नाम के पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स स्कूटर की सीट पर डोसा का घोल डालता है और फिर एक मिनट के भीतर की वो डोसा स्कूटर की सीट पर बनकर तैयार हो जाता है। वहीं इससे पहले एक वीडिय़ो और वायरल हुआ था, जिसमें शख्स ने कार को बोनट पर मछलियां फ्राई कर दी थी।
लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। कुछ अपने अनुभव को बता रहे हैं तो कुछ लोग जयवायु परिवर्तन के लिए इंसानों को कसूरवार ठहरा रहे हैं। आपको बता दें कि देश के अधिकांश राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी इसमें कोई राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है।





