शादी समारोह में डांस करते समय दिल का दौरा पड़ने से शख्स की मौत, देखें वीडियो |

Shocking Video: तुर्की (Turkey) में एक शादी समारोह (Wedding Ceremony) में डांस करते समय एक शख्स को हार्ट अटैक (Heart Attack) आ गया और उसकी मौत हो गई, जिससे देखते ही देखते खुशियां मातम में तब्दील हो गईं. बताया जा रहा है कि इस्तांबुल के इल्कुवेज जिले में एर्दोआन अर्सलान नाम का शख्स अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचा था. शादी की पार्टी के दौरान डांस करते समय शख्स अचानक से जमीन पर गिर गया, जिसके बाद तुरंत मेडिकल टीम को घटना स्थल पर बुलाया गया और फिर उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी अर्सलान को बचाया नहीं जा सका. इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से शादी पार्टी में डांस करते समय अचानक से शख्स को दिल का दौरा पड़ता है और वो बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ता है.
देखें वीडियो-
Ordu’da bir vatandaş düğünde çiftetelli oynarken kalp krizi geçirerek hayatını kaybetti
— Aykırı (@aykiricomtr) September 6, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




