inh24छत्तीसगढ़

मंत्री सिंहदेव ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, बोले चीन हमारी ज़मीन पर कब्जा कर रहा है और प्रधानमंत्री मौन हैं, जानिए क्या है मामला

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने केंद्र पर तंज कसते हुवे ट्वीट कर कहा कि दुख की बात है कि चीन हमारी सीमा के अंदर प्रवेश कर हमारी ज़मीन पर कब्जा कर रहा है और प्रधानमंत्री मौन हैं। लाल आंख भी गायब है।

उन्होंने लिखा है कि उम्मीद है कि मोदी जी अपनी गुफा से बाहर आ कर अपनी विदेश नीति, जो कि झूला झूलने और फोटो खिंचवाने तक सीमित रह गई है, उसकी असफलता की सच्चाई देश को बताएंगे।

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख सीमा पर एक महीने से भी अधिक समय से भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनाव की स्थिति है। भारत सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे का विकास कर रहा है लेकिन चीन को यह बात रास नहीं आ रही है। उसने अग्रिम चौकियों पर भारी संख्या में अपने सैनिकों को तैनात कर रखा है।

बता दें कि भारत ने भी सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ाई है। इस मुद्दे के समाधान के लिए दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बात भी चल रही है। चीन की सेना कुछ स्थानों पर पीछे हटी है लेकिन सीमा पर अभी तनाव बरकरार है।

Related Articles

Back to top button