पति को करता देख किसी और से मस्ती, पत्नी ने बाल खींच कर निकाल दी सारी हस्ती

पति-पत्नी के बीच कई तरह के ‘झगड़े’ देखे होंगे. लेकिन, इस वीडियो में जिस तरह का मामला है उसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं स्विमिंग पूल में एक शख्स किसी और के साथ मस्ती कर रहा होता है.
दुनिया में हर पति-पत्नी के बीच ‘झगड़े’ होते हैं. कई बार लोग उन्हें प्यार नजर से देखते हैं. वहीं, कई बार यह नोक-झोंक विकराल रूप भी धारण कर लेता है. सोशल मीडिया पर इनके वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. इसी कड़ी में पति-पत्नी का एक मजेदार वीडियो सामने आया है. जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.पति-पत्नी के बीच कई तरह के ‘झगड़े’ देखे होंगे. लेकिन, इस वीडियो में जिस तरह का मामला है उसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं स्विमिंग पूल में एक शख्स किसी और के साथ मस्ती कर रहा होता है. तभी पत्नी की नजर अपने पति पर पड़ती है. वह गुस्से में उठकर जाती है और पति के साथ जो होता है उसका बाल पकड़कर जोर से खींचती है. लेकिन, जैसे ही उसके सामने सच्चाई आती है वह हैरान रह जाती है. क्योंकि, वह महिला नहीं होती है बल्कि पुरुष होता है. तो सबसे पहले आप इस मजेदार वीडियो को देखें…
ऐसा कौन करता है भाई…
इस वीडियो को देखकर यकीनन आपको भी मजा आया होगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को urprizhikayeler नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब यह वीडियो वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 84 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं. वहीं, इस मजेदार वीडियो को देखकर जहां कुछ लोग हैरान हैं. वहीं, कुछ जमकर चटकारे ले रहे हैं.




