जरा हटके

हे भगवान -क्या कभी खाई है रसगुल्ला चाट, लोग वीडियो देख बोले ये देखने से पहले हम मर क्यूं नही गए

एक शख्स ने अपना तूफानी दिमाग चलाकर एक ऐसी चीज बना दी कि लोग बोल रहे हैं- न ये रसगुल्ला रहा, न चाट…। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स रसगुल्ला से चाट बनाकर दिखा रहा है। बस इसे देखकर ही बहुत से लोगों का मन खराब हो गया है। वैसे आपने कभी रसगुल्ला चाट ट्राई की है?

इस एक मिनट के क्लिप में देखा जा सकता है कि पहले बंदा रसगुल्ले से उसका रस निकलाता है, और उसे एक प्लेट में रखता है। इसके बाद दोनों को बीच से काटकर चाट मसाला, लाल चटनी, दही, बादाम, काजू और किशमिश डालकर सर्व करता है।

इस वीडियो को @KaptanHindostan ने 19 अक्टूबर को शेयर किया है और उन्होंने कैप्शन में लिखा- हम अपराधी हैं। रसगुल्ला चाट!!! उनके इस ट्वीट को अबतक लगभग 1700 लाइक्स और वीडियो को 80 हजार से व्यूज मिल चुके हैं। सैकड़ों लोगों ने इस पर अपनी राय भी रखी है।

https://twitter.com/khanatifsultan/status/1450508695457214464?t=nb9HGYNf2ADXm7Pv54B_rg&s=19

Related Articles

Back to top button