जरा हटके

पाकिस्तानी दुल्हन सीमा हैदर हुई घायल, सचिन ने की पिटाई, जानिए क्या है असल सच्चाई

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसको लेकर दावा किया गया कि सीमा हैदर और सचिन मीणा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दोनों के बीच मारपीट हुई है। वीडियो में सीमा हैदर घायल दिखाई दे रही हैं। हालांकि अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सीमा हैदर का चेहरा फूला हुआ है। चेहरे पर कई जगह चोट के निशान हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में वह अपने शरीर पर अन्य जगहों पर लगे चोट के निशान को दिखा रही हैं। हालांकि अब इस वीडियो की कुछ और ही सच्चाई सामने आई है।

देखें वीडियो

बताया गया कि यह वीडियो फेक है और किसी पाकिस्तानी युट्यूबर ने सीमा को बदनाम करने के लिए इस वीडियो को बनवाया है। सीमा और सचिन की मदद करने वाले वकील एपी सिंह ने कहा है कि सचिन और सीमा आराम से रह रहे हैं। उन्हें कोई तकलीफ नहीं है और ना ही उनके बीच कोई मारपीट हुई है।

एपी सिंह ने कहा कि यह वीडियो AI के जरिये बनाया गया है। पाकिस्तान के कुछ यूट्यूब चैनल वाले ऐसा कर रहे हैं, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Related Articles

Back to top button