जरा हटके

दिन-दहाड़े कराची की सड़कों पर सैर करता दिखा बब्बर शेर, नजारा देख हुई लोगों की हालत खराब (Watch Viral Video) |


Viral Video: जंगल में बब्बर शेर (Lion) का राज चलता है और उसकी एक दहाड़ से जंगल के दूसरे जानवर थर-थर कांपने लगते हैं, लेकिन जरा सोचिए अगर शेर जंगल से निकल कर दिन दहाड़े सड़कों पर घूमने लगे तो क्या होगा? जाहिर सी बात है बब्बर शेर को सामने देखकर किसी की भी हालत खराब हो सकती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान (Pakistan) के कराची (Karachi) में दिन-दहाड़े सड़क पर बब्बर शेर सैर करता नजर आ रहा है. शेर को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में दहशत का माहौल है.

इस वीडियो को एक्स पर @saltafa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो लोगों के होश उड़ा रहा है. बताया जा रहा है कि शेर बीमार था और उसे पिकअप वैन के जरिए इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, तभी वैन का दरवाजा खुला और शेर भागकर सड़क पर पहुंच गया. कुछ देर बाद वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन टीम और पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए काफी मशक्कत के बाद शेर को कब्जे में ले लिया.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button