छत्तीसगढ़

छात्रावास की छत से कूदकर आठ हुई छात्राएं फरार, मचा हड़कंप… |


CG News: कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में एक छात्रावास में आज सुबह हड़कंप मच गया। जहां छात्रावास की छत से कूदकर आठ छात्राएं फरार हो गई। इस मामले की जानकारी तुरंत ही छात्रावास प्रबंधन ने कटघोरा पुलिस को दी। जिसके बाद घंटों मशक्त की और तानाखार के पास से सभी बच्चे बरामद कर लिए गए हैं।

read more- CG News : तालाब के दलदल में फंसकर हाथी शावक की हुई मौत…

CG News: जानकारी के लिए बता दें कि एनजीओ के माध्यम द्वारा छात्रावास में 39 छात्राएं पढ़ रही हैं। छात्रावास से घर जाने के लिए सभी छात्राएं भागी थी। यह छात्रावाल कटघोरा के भारत भवन खुटरीगढ़ में संचालित है। स्पायर एनजीओ दिल्ली की कंपनी है। जो ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को छोड़ चुके बच्चों को पढ़ा रही है।



Related Articles

Back to top button