जरा हटके

OMG – भीख मांगने वाली महिला के घर से निकले लाखों रुपये तो आंखे रह गई फटी की फटी

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी के नौशेरा में एक बुजुर्ग महिला काफी समय से झोपड़ी में अकेली रहती थी। भीख मांगने वाली बुजुर्ग महिला को जब प्रशासन ने वृद्घा आश्रम में शिफ्ट किया गया और झोपड़ी को हटाने के लिए नगर पालिका की टीम ने झोपड़ी में तलाशी ली तो सब हैरान हो गए। क्योंकि भीख मांगने वाली बुजर्ग महिला के झोपड़ी में पैसों का खजाना मिला। टीम को झोपड़ी से करीब 2,60,000 रुपये मिले हैं।

दहअसल यह पूरा मामला, जम्मू-कश्मीर का है। जहां पर राजौरी के नौशेरा में भीख मांगने वाली एक बूढ़ी महिला की झोपड़ी से करीब 2,60,000 रुपये मिले हैं। वार्ड मेंबर ने बताया कि, वे यहां 30 साल से रहती थीं। कल राजौरी से टीम आकर उनको वृद्धाश्रम ले गई। नगर पालिका की टीम को घर के कचरे में लिफाफों में नोट मिलने लगे है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सड़क किनारे एक झोपड़ी में रहने वाली यह बुजुर्ग महिला भीख मांग कर अपना गुजारा कर रही थी। आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि रजौरी जिला प्रशासन इन दिनों सड़कों पर रहने वाले बेसहारा लोगों को सहारा देने का अभियान चला रही है। जिसके तरह ही वे बुजुर्द लोगों को वृद्घा आश्रम और शेलटर होम भेज रहे हैं। जैसे ही यह खबर इलाके में फैली तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह देखने के लिए कि आखिर इतना पैसा बुजुर्ग महिला के झोपड़ी में कैसे मिला। जिसके बाद सब इतने पैसे देख दंग रह गए। बता दें कि राजौरी (Rajouri) जम्मू और कश्मीर राज्य के राजौरी जिले में स्थित एक नगर है। यह जिला का मुख्यालय है और तहसील का दर्जा भी रखता है।

Related Articles

Back to top button