inh24मनोरंजन

बाहुबली से भिड़ने जा रहे सैफ अली खान लंकेश बनकर, आदिपुरुष में बनेंगे खतरनाक विलेन

सैफ अली खान ‘तान्हाजी’ के बाद अब एक और फिल्म में खतरनाक विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। बता दें कि फिल्म आदिपुरुष के कलाकारों का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं वहीं, सैफ अली खान लंकेश के रोल में दिखेंगे। करीना कपूर खान ने आदिपुरुष का नया पोस्टर शेयर किया है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

करीना ने कैप्शन में लिखा, मिलिए इतिहास के सबसे हैंडसम विलेन से…माय मैन सैफ अली खान। यह फिल्म कहानी को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म को रामायण की कहानी से प्रेरित बताया जा रहा है। भारी भरकम बजट से बनने वाली यह फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में नया कीर्तिमान लिखने का काम करेगी।

https://www.instagram.com/p/CEqAOkHJc8L/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

प्रभास ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते लिखा था, 7,000 साल पहले दुनिया का सबसे बुद्धिमान दानव रहता था। सुबह 7.11 बजे। इसके बाद से फैन्स कयास लगा रहे थे कि फिल्म में विलेन का रोल कौन प्ले करेगा। आज इससे पर्दा उठ चुका है। पूर्व में सैफ अली खान और ओम राउत फिल्म तान्हाजी: अनसंग वॉरियर में काम कर चुके हैं। फिल्म में सैफ ने नेगेटिव किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया। इसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए थे वहीं, काजोल ने उनकी पत्नी का रोल प्ले किया था।

https://www.instagram.com/p/CEqANpTJeEc/

Related Articles

Back to top button