जरा हटके
कान में घुसी मकड़ी, निकालने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़

घर में रहने वाले छोटे-छोटे कीड़े-मकोडे (Insects) कान में घुस जाते हैं. कान में घुसने के बाद ये कीड़े-मकोड़े काफी परेशान करते हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. इस बीच एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है।
दरअसल एक शख्स के कान में न जाने कैसे मकड़ी (Spider) घुस जाती है, जिसे बाहर निकालने के लिए शख्स कमाल का जुगाड़ (jugaad) लगाता है. शख्स अपने काम में पानी की तीन बूंदे गिराता है, जिसके चलते मकड़ी फौरन कान से बाहर आ जाती है. इस नजारे को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं, जिसे @OTerrifying नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.2M व्यूज मिल चुके हैं।




