जरा हटके

महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर दिव्यांग शख़्स के व्हीलचेयर का वीडियो किया शेयर, जिसे देखकर आप भी रह जायेंगे दंग

नई दिल्ली। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपने ट्विटर हैंडल पर बहुत ही दिलचस्प और इंट्रेस्टिंग वीडियो शेयर करते रहते हैं। लोग भी उनकी हर पोस्ट को काफी पसंद करते हैं और साथ ही अपने रिएक्शन भी देते हैं।

Read also:-पत्नी की नहाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर भेजता था जीजा को, फिर करता था ब्लैकमेल कर बहू का रेप, आरोपी पति गिरफ्तार

आनंद महिंद्रा का ट्विटर हैंडल विचारोत्तेजक और दिलचस्प वीडियो से भरा पड़ा है। वहीं, अब आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक दिव्यांग शख्स ने जुगाड़ से अपनी व्हीलचेयर को ही मोटरसाइकिल बना दिया है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन दिव्यांगों के लिए किए गए इस इनोवेशन को देखकर हैरान रह गए।

Read also:-बाघ ने मारा भालू पर शिकार की नियत से अचानक झपट्टा, हुवा कुछ ऐसा की भागा दुम दबाकर

1 मिनट 32 सेकंड के वीडियो में एक शख्स को अपनी व्हीलचेयर से एक मशीन लगाते हुए देखा जा सकता है, जिसे दूरियों को कवर करने के लिए वाहन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर मशीन को व्हीलचेयर से आसानी से अलग भी किया जा सकता है। आनंद महिंद्रा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “पता नहीं यह वीडियो कितना पुराना है, कहां का है या कौन है। सिग्नल पर इसे बेतरतीब ढंग से देखा। लेकिन, यह वास्तव में एक अच्छा और विचारशील इनोवेशन जैसा है. वास्तव में अलग-अलग लोगों के जीवन को गति देने का एक तरीका यह समर्थन के योग्य है.. और मुझे मदद करने में खुशी होगी..“

Related Articles

Back to top button