जरा हटके

हिरण का शिकार करने के लिए बीच रास्ते पर ‘पत्थर’ बनकर बैठ गया तेंदुआ, वीडियो में देखें फिर हुआ क्या – cgtop36.com


जंगल में शिकारी जानवर दूसरे जानवरों का शिकार करने के तरह तरह के तरीके आजमाते हैं. लेकिन हर बार उनके ये तरीके काम नहीं करते और शिकार उन्हें धोखा देकर निकल जाते हैं. आज सोशल मीडिया में हमें एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला.

जिसमें एक तेंदुआ ने हिरण का शिकार करने के लिए कुछ ऐसी तरकीब अपनाई जिसे देखकर आप कहेंगे कि ये तो बिल्कुल इंसानों की तरह ही होशियार निकला. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी साकेत ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है.

वीडियो को अब तक तीन लाख 94 हजार 300 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही इस विडियो को अब तक 12 हजार से ज्यादा लाइक्स और 1700 से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में एक तेंदुआ हिरण का शिकार करने की कोशिश कर रहा है. हिरण को अपना शिकार बनाने के लिए वह इस तरह की चाल चलता है जिससे शायद ही कोई जानवर बच पाए. वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुआ शिकार करने के लिए कच्ची सड़क के बीचों बीच इस तरह से बैठा है.

जैसे कि दूर से देखने पर वह पत्थर लगे. इस दौरान तेंदुआ न हो हिलडुल रहा है और ना ही कोई दूसरी शरारत कर रहा. क्योंकि उसे इस बात का पता है कि अगर उसने जरा सी भी लापरवाही की वह हिरण का शिकार नहीं कर पाएगा. इसी दौरान तेंदुआ से कुछ दूरी पर एक हिरण आकर खड़ा हो जाता है जिसे शिकारी जानवर से डर है कि कहीं कोई उसपर हमला न कर दे.

हिरण बहुत ही बारीकी से इधर-उधर देखते हैं कि कहीं कोई शिकारी तो उसका पीछा नहीं कर रहा. तभी उसे सड़क के बीचों बीच बुत बना बैठा तेंदुआ नजर आ जाता है, जिसे देखकर हिरण को समझते ज्यादा देर नहीं लगती कि शिकारी उसके पास ही बहाने बनाकर बैठा है. ये देखकर हिरण चुपके से वहां से भाग लेते है. हिरण को भागता देख तेंदुआ इधर-उधर देखने लगता है और उसके बाद उठकर वहां से चलता बनता है.





Related Articles

Back to top button