जरा हटके

एक बार फिर अंतरास्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी कोरबा की कांची अग्रवाल


कोरबा. बेल्जियम में आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिता में एक बार फिर कांची अग्रवाल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। बेल्जियम में हर साल इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। मुंबई में पढ़ रही कोरबा जिले की छात्रा कांची अग्रवाल एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करनइ के लिए चुनी गई है । इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने कांची बेल्जियम पहुंच चुकी है। यह प्रतिस्पर्धा 11 मार्च को हो रही है , जिसमे दुनिया भर के कई होनहार बच्चे हिस्सा लेने बेल्जियम पहुंच रहे है।

भारत से भी कांची अग्रवाल का चयन बेल्जियम में होने जा रहे बिजनेस गेम में हुआ है। इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी वैश्विक स्तर पर कारोबार के चुनौतियों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। छत्तीसगढ़ की रहने वाली कांची अग्रवाल का इस प्रतिस्पर्धा में गाजीपुर की रहने वाली ऋषिका राय मदद करेगी। अंतर्रस्तीय बिजनेस प्रतिस्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली कांची छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा शहर की निवासी है। जो की 11 मार्च को सोल्वे बिजनेस स्कूल द्वारा आयोजित किए जाने वाले बिजनेस गेम में हिस्सा लेने चुनी गई है। इसके लिए कांची अग्रवाल बेल्जियम पहुंच चुकी है। इससे पहले भी कांची अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है।

इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए उत्सुक छात्रों का बहले कई चरणों में स्क्रीनिंग की जाती है जब वे छात्र इस स्क्रीनिंग को बिना किसी कठिनाई के पर करते है तब उनको उनको इस प्रसिद्ध बिजनेस स्पर्धा में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होता है। इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के कई बड़े प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों के बच्चो ने आवेदन किया था। जिसमे केवल डेढ़ सौ अभ्यर्थियों का चयन हुआ है इन्ही में से आईआईटी मुंबई से केवल 2 छात्रों का चयन हुआ है। जिसमे कांची ने भी अपने साथियों के साथ तीन राउंड की कठिन स्क्रीनिंग के बाद यूरोप के सबसे प्रसिद्ध बिजनेस स्पर्धा में पार्टिसिपेट करने का अवसर प्राप्त किया है।

कांची के पिता राकेश अग्रवाल सर्वमंगला स्टील व टाइल्स के संचालक है।उनकी माता रितु अग्रवाल गृहिणी है। यूरोप के सबसे प्रसिद्ध बिजनेस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तीन राउंड की कठिन स्क्रीनिंग के बाद कांची और उनकी सहपाठी रिषिका राय जो गाजीपुर उत्तर प्रदेश की निवासी है का चयन हुआ है।
कांची ने बजनेस प्रतियोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि 11 मार्च को होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को तीन बड़ी कंपनियों द्वारा चुनौतियां दी जाएंगी। कांची अपनी इस उपलब्धि का श्रेय आईआईटी मुंबई संस्था के साथ-साथ अपने माता-पिता को दिया है।



Related Articles

Back to top button