मंडप में दुल्हा दुल्हन एक दूसरे को तड़ा-तड़ गाल पर जड़े थप्पड़, जानें मामला – cgtop36.com

अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए तमाम ताम-झाम करता है। खासकर शादी में आए मेहमानों के सामने अपनी इज्जत बढ़ाने के लिए तमाम इंतजाम करवाए जाते हैं वहीं दुल्हा दुल्हन को जिस पर सबकी निगाहें टिकी होती है वो भी शर्माते हुए स्माइल करते नजर आते हैं, लेकिन अब एक शादी का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप दंग रह जाएंगे।
वीडियो में दुल्हा दुल्हन स्टेज पर नजर आ रहे हैं और उनके पीछे और सामने मेहमान भी नजर आ रहे हैं लेकिन इस दौरान दूल्हे की एक छोटी सी गलती पर दुल्हन ने ऐसा कुछ कर दिया किया कि दोनों सबके सामने एक दूसरे पर तड़ातड़ थप्पड़ों की बरसात कर दी।
वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर खूब लोट-पोट हो रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को फेस बुक पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा “अजब प्रेम की गजब कहानी”!
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन दुल्हे को मिठाई खिलाती हुई नजर आ रही है लेकिन दुल्हा फोटोग्राफर को पोज देते हुए अच्छी फोटो खींचने को कह रहा है। जब दुल्हा मिठाई खाने में देर करता है तो दुल्हन गुस्से में आकर पूरी चमचक मिठाई दुल्हें के चेहरे पर पोत देती है। जिस पर दुल्हा गुस्से में आकर दुल्हन को जोर का एक थप्पड़ जड़ देता है लोग ये देखते ही रहते है कि दुल्हन ने भी गुससे में आकर दुल्हे के थप्पड़ का जवाब जोरदार थप्पड़ से दिया।
ये सिलसिला एक थप्पड़ पर ही नहीं थमा, एक के बाद दुल्हा दुल्हन एक दूसरे को तड़ा-तड़ गाल पर थप्पड़ जड़ने लगे। ये नजारा देखकर उनके बगल थाली में पूजा की सामग्री लिए महिला और बाकी लोग अचंभित हो जाते हैं और महिला कहती है अरे ये क्या कर रहे हो।
हालांकि ये वीडियो कहां का है इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इसमें दुल्हा शुरूआत में फोटोग्राफर से हिंदी भाषा में बात नहीं कर रहा है अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये वीडियो किसी ऐसे प्रदेश की शादी का है जहां हिंदी भाषा नहीं बोली जाती है। कुछ लोग अंदाजा लगा रहे है कि ये आसाम प्रदेश के शादी समारोह का वीडियो है।




