जरा हटके

Viral Video -पानी में मस्ती कर रहा था विशाल एनाकोंडा, लोग हो गए भौचक्के

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय एनाकोंडा पानी के भीतर मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा है. एनाकोंडा ने अपनी इस हरकत से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. रेप्टारियम में पानी के अंदर अकेले ही मस्ती करते इस एनाकोंडा के वीडियो को इंस्टाग्राम पर ब्रायन बार्जिक नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जो कि एक ब्लॉगर हैं और जानवरों के रोमांचक वीडियोज को अक्सर शेयर करते रहते हैं।

Read Also – ऐसी शादी आपने देखी नही होगी, हो रही एक कुत्ते की धूमधाम से शादी, जमकर हो रहा वायरल

वायरल वीडियो में सांप को रेप्टारियम में फिसलते और खेलते हुए देखा जा सकता है. इस एनाकोंडा का नाम आइवी (Ivy) बताया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए बार्जिक ने लिखा है- मेरे एनाकोंडा आइवी को पानी के भीतर आनंद लेते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा. जब वह अपने मुंह से पानी के बुलबुले को छोड़ती है तो यह देखने में सबसे अच्छा लगता है. इस वीडियो को 76,487 लाइक्स मिल चुके हैं।

यहाँ क्लिक कर देखें वीडियो- https://www.instagram.com/reel/CRb2jLZgE1y/?utm_source=ig_web_copy_link

इस विशाल एनाकोंडा को खेलते देख नेटिजन्स बेहद खुश हैं. एक यूजर ने लिखा है- मुझे आश्चर्य है, उन्हें क्या पता है कि वे कितने बड़े हैं. ऐसा लगता है जैसे यह सुंदर जानवर अपने विशालकाय शरीर को अपने आस-पास देखकर भ्रमित है. एक अन्य यूजर ने लिखा है- उसके जैसे सांप अद्भुत और स्मार्ट हैं, यही उन्हें अद्भुत बनाता है. आइवी का रंग अभूतपूर्व है।

Related Articles

Back to top button