जरा हटके

गलती से दादा ने 2 साल के पोते पर चढ़ा दी कार, बच्चे की मौत, दर्दनाक हादसे का वीडियो आया सामने |


केरल:  कासरगोड जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. हादसे के वीडियो में दादा अपने घर के सामने कार पार्क करने की कोशिश कर रहे थे, उसी समय उनका पोता वहां खेल रहा था. खेलते हुए पोते को दादा नहीं देख पाए और बच्चे पर कार चढ़ा दी. घटना 10 नवंबर की है. डेढ़ साल के बच्चे की पहचान मस्तुल जिशान के रूप में हुई. पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है.

एक और बच्चा वीडियो में नजर आ रहा है. जिसने यह पूरी घटना देखी. बच्चे ने जब देखा कि दूसरा बच्चा कार के नीचे आ गया तो वह इसके बारे में दादा को जोर-जोर से बताने लग गया. गंभीर दुर्घटना का एहसास होने पर, बड़ा बच्चा जल्दी से कार के नीचे फंसे बच्चे को बचाने के लिए गया.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button