गौरामी मछलियां किस करके करती हैं एक-दूसरे से लड़ाई, नजारा देख लोग खा जाते हैं धोखा |

Gourami Fish Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर गौरामी मछलियों (Gourami Fish) का एक दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक पल के लिए आप धोखा खा जाएंगे. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में दो गौरामी मछलियां एक-दूसरे को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं. ये दोनों मछलियां काफी देर तक एक-दूसरे को किस करती हैं, लेकिन असल में ये दोनों एक-दूसरे से लड़ रही हैं. जी हां, किसिंग गौरामी मछलियों (Kissing Gourami Fish) के होठों पर दांत होते हैं और वो अपने मुंह से लड़ाई करती हैं, जो देखने में बिल्कुल चुंबन की तरह दिखाई देता है. इस वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
देखें वीडियो-
Kissing Gourami fish have teeth on their lips, they engage in mouth battles which appear like kisses
📹 Waterpuppys
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) November 1, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




