झरने में मस्ती से नहा रही थी लड़कियां, पानी से निकला इतना खतरनाक जीव की कांप गई रूह

बारिश के मौसम में लोग पहाड़ों और झरनों की तरफ घूमने जाने लगते हैं। हालांकि, इस दौरान लोगों को सेफ रहने की सलाह भी दी जाती है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग झरने के पास मस्ती कर रहे थे। इस बीच वहां पर दुनिया का सबसे खूंखार जीव आ जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जीव एक लड़की के नीचे आ जाता है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां झरने के पास मस्ती करने पहुंची हुई थीं। इमसें से एक लड़की बिकिनी पहनकर झरने से बह रहे पानी के पास बैठी हुई थी। लड़की के बगल में एक और लड़की भी बैठी दिखाई दे रही है। वहीं लड़की के पास उसका पालतू कुत्ता भी झरने के मजे लेता दिख रहा है। इस बीच अचानक लड़की को अपने नीचे कुछ महसूस होता है। इसके बाद लड़की थोड़ा उठती है, तभी अचानक जो नजर आता है। उसने वहां मौजूद लोगों के होश उड़ा दिए। देखें वीडियो-
लड़की जैसे ही थोड़ा सा ऊपर उठती है, उसे एक सांप नजर आता है। अपने नीचे सांप देखकर लड़की के होश उड़ जाते हैं। जैसे ही वह सांप देखती है, उसकी आत्मा कांप जाती है। हालांकि, गनीमत यह रही कि सांप पानी के साथ ही झटके में नीचे बह जाता है। इस दौरान कुत्ता सांप के पीछे जाना चाह रहा होता है, लेकिन लड़की अपने पालतू कुत्ते का पूंछ पकड़कर उसे बचा लेती है। वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो को jctaxidebicho नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।




