महिला ने अपने सहकर्मी पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए मजबूर करने का लगाया आरोप – cgtop36.com

महिला ने अपने सहकर्मी पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक हिंदू महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप में एक अस्पताल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि निहाल खान के खिलाफ मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अंतर्गत बलात्कार के आरोप में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
भोपाल के अशोका गार्डन थाने के निरीक्षक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि खान ने अपनी मुस्लिम पहचान छुपाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब उसके साथ विवाह करने से पहले उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर कर रहा है।
श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित महिला फिजियोथेरेपिस्ट है और शादी के एक महीने बाद ही 2018 में अपने पहले पति से अलग हो गई थी। उसके बाद वह खान से मिली। मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम गलत बयानी, प्रलोभन, धमकी या बल का उपयोग, अनुचित प्रभाव, जबरदस्ती शादी या किसी भी कपटपूर्ण तरीके से धर्म परिवर्तन पर रोक लगाता है।
महिला ने अपने सहकर्मी पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इससे पहले लड़की को धर्म परिवर्तन के लिए नहीं बोला गया था। लड़की ने अपने परिवारजन से बात की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मामला दर्ज़ कर कार्रवाई जारी है: श्रुतिकीर्ति सोमवंशी, ADCP, भोपाल(20.05) pic.twitter.com/s4fmMWKjle
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





