जरा हटके

महिला गोताखोर से खतरनाक विशालकाय शार्क से हुवा सामना, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

धरती पर विभिन्न प्रकार के जीव-जंतू रहते हैं, जिनमें जंगल में रहने सांप-बिच्छु, शेर, बाघ, तेंदुआ और मगरमच्छ जैसे कई खतरनाक जानवर शामिल हैं. इनके अलावा पानी के अंदर भी जीवों की एक अलग दुनिया देखने को मिलती है.

पानी में रहने वाले जीवों को देखकर भी कई लोगों की हालत खराब हो जाती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला गोताखोर (Diver) का सामना समंदर के अंदर एक खतरनाक शार्क (Shark) से हो जाता है. शार्क को समंदर के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है, जिसके आसपास जाने की कोई हिम्मत भी नहीं जुटा पाता है.

इस वीडियो को एक्स पर @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे शेयर किए जाने के बाद से अब तक 690.8k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. कोई कह रहा है कि ये शार्क तो बहुत बड़ी है, जबकि किसी का कहना है कि उसके साथ पानी में तैरना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है, क्योंकि वो कभी भी अटैक कर सकती है.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला गोताखोर का सामना समंदर के अंदर खतरनाक और विशालकाय शार्क से हो जाता है. महिला गोताखोर बेखौफ होकर शार्क के साथ तैरती हुई दिखाई दे रही है. गोताखोर को जरा सा भी डर नहीं लग रहा है कि अगर शार्क ने उस पर हमला कर दिया तो क्या होगा? आप देख सकते हैं कि एक विशालकाय शार्क अपना मुंह खोलकर पानी में तैर रही है, जबकि उसके ठीक ऊपर महिला गोताखोर भी तैर रही है.

Related Articles

Back to top button