जरा हटके
आँखे हो जाएगी नम देखकर ऐसा प्यार, अपाहिज से रचाई शादी फिर ऐसे रखा ख्याल

viral video ; इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो दुल्हा दुल्हन के फेरे का है। अब वैसे तो आपने कई दूल्हा-दुल्हन को शादी के वक्त सात फेरे लेते देखा होगा। लेकिन यह वीडियो कुछ खास है।
वही इस वीडियो में दुल्हन अपने दूल्हे के साथ बिना हाथ फेरे लेती नजर आ रही है। दूल्हे के दोनों हाथ नहीं हैं। लेकिन फिर भी दुल्हन अपने सच्चे प्यार को नहीं भूली और उससे शादी करने का फैसला किया।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दुल्हन अपने होने वाले पति के साथ बेहद संजीदगी से फेरे ले रही है। वह बहुत धीमी गति से चलती है और बार-बार पीछे मुड़कर देखती है। वह इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि उनका दूल्हा बिना हाथों के आराम से चले और उन्हें फेरे लगाने में कोई परेशानी न हो। दिल को छू लेने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।




