बहू ने की अपनी सास और ननद की ताबड़तोड़ पिटाई, वीडियो हुवा वायरल – cgtop36.com

अलीगढ़ एक बहू ने अपनी सास और ननद की जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पीड़ित जब थाने पहुंचे, तो उनकी सुनवाई नहीं हुई।
मिली जानकारी के अनुसार ससुर के मौत के बाद बहू आए दिन ननद और सास के साथ मारपीट करती है. बुजुर्ग पिता की मौत के बाद बुजुर्ग मां और उनकी बेटियां किराए के मकान में रहकर गुजारा कर रही हैं. बन्ना देवी थाना इलाके के सराय हकीम में पुश्तैनी घर है, जहां पहुंचने पर बहू ने मारपीट की वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि बन्ना देवी थाना इलाके के सराय हकीम की रहने वाली राजकुमारी का कहना है कि मेरे पति की 2 वर्ष पहले ही मौत हो गई है. बहू जया की मारपीट से तंग आकर हम लोग किराए के मकान में रहने के लिए मजबूर हैं।
राजकुमारी ने बताया कि मैं अपनी बेटी रेखा और डॉली के साथ अपने पुश्तैनी घर पहुंची थी. इसी दौरान बहू जया ने मेरे और मेरी बेटी के साथ जमकर मारपीट की. मालूम हो कि मारपीट की लाइव घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बहू ननद को मारपीट करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान बुजुर्ग मां और बेटियों के शरीर पर चोट के निशान भी थे।
उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष भी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं. इसी पीड़ा को लेकर बुजुर्ग मां अपनी बेटियों के साथ एसएसपी कलानिधि नैथानी के ऑफिस पर पहुंचीं. हालांकि पीड़ित की एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी है।





