छत्तीसगढ़ में वोटिंग से पहले सरे बाजार भाजपा नेता की हत्या… |

नारायणपुर. विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होने से पहले ही छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक भाजपा नेता की गोली मारकर खुलेआम हत्या कर दी है। इस घटना से जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल है।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कौशल नार में इस घटना को नक्सलियों ने अजांम दिया है। भाजपा नेता को नक्सलियों ने उस समय गोली मार दी जब वे हाट बाजार में जनसम्पर्क कर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक नक्सली भाग गए थे। भाजपा नेता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाजपा कांग्रेस दोनों ही दलों का विरोध
बताया जा रहा है कि नक्सली चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। इस कारण उन्हें भाजपा कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं से नफरत है। इसी कारण जब उन्हें भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे चुनाव प्रचार करते नजर आए तो उन्होंने उन्हें तुरंत गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर नक्सली फरार हो गए।
पहले मारी गोली, फिर कुल्हाड़ी मारकर हत्या
कहा जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा चुनाव का बहिष्कार करने के साथ ही वोट मांगने आने से भी मना कर दिया था। उनका साफ कहना था कि कोई नेता बस्तर जिले में वोट मांगने नहीं आएं। शनिवार शाम को जब उन्हें भाजपा नेता वोट मांगते नजर आए तो नक्सलियों ने उन्हें घेर लिया। भाजपा नेता ने इस दौरान भागकर जान बचाने की कोशिश की। लेकिन थोड़ी दूर भगने के बाद नक्सलियों ने उन्हें गोली मार दी और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।




