खेल जगत

INDVENG – भारतीय गेंदबाजों की एक न चली, सभी पीटे कल जमकर, भारत की 6 विकेट से करारी हार

भारतीय टीम को दूसरे वनडे में 336 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद इंग्लैंड के हाथों 6 विकेट से हार मिली है। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 336 रन बनाए। ऐसा लगा यह स्कोर इंग्लैंड को हराने के लिए काफी होगा, लेकिन ओपनर जेसन रॉय (55) और जॉनी बेयरस्टो (124) ने 16.3 ओवरों में 110 रनों की साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को न केवल अच्छी शुरुआत दी बल्कि बेजोड़ प्लेटफॉर्म दे दिया। जिसका फायदा बेन स्टोक्स ने बखूबी उठाया और 52 गेंदों में तेज तर्रार 99 रन ठोकते हुए भारत को हार के लिए मजबूर कर दिया।

हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदों पर चार छक्के और एक चौके की मदद से 35 रनों की तूफानी पारी खेली जबकि उनके भाई क्रुणाल पंड्या नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से टॉम करन और रीस टोप्ले ने दो-दो विकेट जबकि आदिल राशिद और सैम करन ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले, मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन टोप्ले की गेंद पर बेन स्टोक्स को कैच थमाकर पविलियन लौट गए। धवन ने 17 गेंदें खेल चार रन बनाए।

अश्विनी और रेड्डी को भी मिली जीत इसके बाद रोहित शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट्स खेल भारतीय पारी को गति देने की कोशिश की लेकिन करन ने आदिल राशिद के हाथों कैच कराकर रोहित को आउट कर दिया। रोहित ने 25 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 25 रन बनाए। शुरुआती झटके लगने के बाद कोहली और राहुल ने भारतीय पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी हुई।

कोहली ने इस दौरान अपने करियर का 62वां और इस सीरीज का लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा। कोहली अपनी पारी आगे बढ़ा रहे थे कि तभी राशिद ने विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत कर दिया। इसके बाद राहुल और पंत ने धुआंधार बल्लेबाजी की और इंग्लिश गेंदबाजों को खासा परेशान किया। पंत ने महज 28 गेंदों पर अपने करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

Related Articles

Back to top button