inh24छत्तीसगढ़

छग ब्रेकिंग – तालाब में तैरती मिली सड़ी गली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

कोरबा – बालको थाना अंतर्गत ग्राम अजगर बहार और माखुर पानी के बिच तालाब में ग्रामीणों ने एक लाश तैरती हुई देखी ग्रामीणों ने इसकी सुचना बालको पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच लाश को बाहर निकलवाने की कवायद कर रही है DSP विजय करियारे ने बताया की सुचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है एक्सपर्ड की मदद से मामले की छान बिन की जा रही है

बताया जा रहा है लाश पुरानी हो चुकी है पानी में रहने के कारन लाश सड़ गल गयी है पुलिस की प्रारंभिक जाँच में पता चला है की बुजुर्ग का नाम घुराऊ उरांव जो हरदी भाड़ा का रहने वाला है और गाय चराने का काम करता था मृतक के रिश्तेदार ग्राम कोरकोमा में रहते है पुलिस उनसे सम्पर्क करने में लगी है

Related Articles

Back to top button