जरा हटके

आराम से सोने के लिए शख्स ने चलती ट्रक के नीचे किया बिस्तर का इंतजाम, खतरनाक जुगाड़ देख उड़े लोगों के होश (Watch Viral Video)


Jugaad Viral Video: समस्या चाहे जैसी भी हो, हमारे देश में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो जुगाड़ तकनीक से हर समस्या का हल निकाल लेते हैं. कभी कोई कार को जुगाड़ तकनीक (Jugaad Technique) से हेलीकॉप्टर बना देता है तो कभी कोई गर्मी को मात देने के लिए गजब का जुगाड़ लगा लेता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर खतरनाक जुगाड़ (Jugaad) का हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी माथा चकरा सकता है. वीडियो में देख सकते हैं कि चलती ट्रक के नीचे आराम से सोने के लिए शख्स जुगाड़ तकनीक से बिस्तर का इंतजार कर लेता है और चैन की नींद सोता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह के एक ट्रक तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ रही है और उसी ट्रक के नीचे एक बिस्तर लगाकर शख्स आराम से सोया हुआ है. खतरनाक जुगाड़ वाले इस वीडियो को देख लोगों के होश उड़ गए हैं, जिसे indian_ka_talent नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. यह भी पढ़ें: कपड़े धोने के लिए शख्स ने बनाई गजब की आउटडोर वॉशिंग मशीन, जुगाड़ तकनीक देख फैन हुए लोग (Watch Viral Video)

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button