जरा हटके

आर्माडिलो ने लपक कर पकड़ी गेंद, बुलेट प्रूफ स्किन वाले जानवर का कारनामा देख हो जाएंगे हैरान |


Armadillo Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों से जुड़े कई रोचक वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में बुलेट प्रूफ स्किन वाले जानवर आर्माडिलो (Armadillo) का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आर्माडिल लपक कर गेंद (Ball) को पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक बेहतरीन खिलाड़ी की तरह यह आर्माडिलो गेंद को लपक कर पकड़ता है. इस वीडियो को @shouldhaveanima नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- आर्माडिलो एक गेंद पकड़ रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 28.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

आपको बता दें कि आर्माडिलो एक ऐसा जानवर है जो मुश्किल समय में खुद को गेंद के शेप में ढाल लेता है. वैसे तो इसका आकार दिखने में काफी छोटा होता है, लेकिन चालाकी के मामले में यह बड़े से बड़े जानवर को भी मात दे सकता है. इसे धरती का एकमात्र बुलेट प्रूफ जानवर भी कहा जाता है, क्योंकि इसकी बाहरी स्किन बुलेट प्रूफ जैकेट की तरह काम करती है.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button