जरा हटके

गजब! 41000 रुपये का एक चूहा! रेलवे ने चूहों को पकड़ने के लिए खर्च किए 69 लाख, RTI में हुआ खुलासा


भारतीय रेलवे ने एक चूहा पकड़ने के लिए 41 हजार रुपये खर्च कर दिए. बाकायदा एक आरटीआई के जवाब में उत्तर रेलवे ने कहा है कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा प्रति चूहा पकड़ने पर करीब 41 हजार रुपए खर्च किए गए हैं.

मध्य प्रदेश के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर ने सवाल किया था कि उतर रेलवे को चूहा पकड़ने पर कितना खर्चा आता है. जवाब में बताया गया कि उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन ने 168 चूहों को पकड़ने के लिए वर्ष 2020 से 2022 के बीच 69.5 लाख रुपये खर्च किए.

प्रति वर्ष चूहा पकड़ने पर 23.2 लाख रुपये की राशि खर्च हुई. अब अगर प्रति चूहे का हिसाब किया जाए तो प्रति चूहा पकड़ने पर 41 हजर रुपये से थोड़ा अधिक खर्च किया गया.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button