गर्मी से बचने का धांसू जुगाड़, गधे और चादर की मदद से बनाया ऐसा पंखा कि Viral Video देख चकरा जाएगा दिमाग

Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) से जुड़े कई हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. इस बीच सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका माथा चकरा जाएगा. दरअसल, गर्मी से बचने के लिए गधे और चादर की मदद से गजब का पंखा बनाया गया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लंबे डंडों के दोनों तरफ चादर टांगी गई है और एक गधे को काम पर लगाया गया है. गधे को लकड़ी से बांधा गया है और वो चारों तरफ चक्कर लगा रहा है, जिससे खाट पर मौजूद लोगों को हवा मिल रही है. धांसू जुगाड़ वाले इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी ने एक्स पर शेयर किया है, जिसके बाद लोग काफी मजे ले रहे हैं.
देखें वीडियो-
#RenewableEnergy @ParveenKaswan Guess the country?#environment #GlobalWarming pic.twitter.com/jkiZ4IRLkm
— Devendra Singh Kaswa 🇮🇳 (@dskaswa) September 5, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




