inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: राजधानी में पुनः शुरू हुई निः शुल्क योगाभ्यास कक्षा, ये है समय….

रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा की उपस्थिति में आज पोला तिहार के अवसर पर राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे स्थित ऑक्सीजोन में निःशुल्क नियमित योगााभ्यास कक्षा का पुनः शुभारंभ किया गया। आयोग द्वारा यहां प्रतिदिन प्रातः 6 से 7 बजे निःशुल्क योगाभ्यास कराया जाएगा। शर्मा ने आम नागरिकों को फिट रखने और दैनिक जीवन शैली में योग को शामिल करने के उद्देश्य से यह मुहिम शुरू की है।योगाभ्यास में रायपुर शहर के सभी नागरिक सम्मिलित हो सकते है।

Read also:- छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने जारी किए गणेश उत्सव की गाइडलाइन, धुमाल बजाने की मिली अनुमति

उल्लेखनीय है कि पूर्व में योग आयोग द्वारा आम नागरिकों के लिए नियमित योगाभ्यास कलेक्टोरेट परिसर स्थित गार्डन में कराया जा रहा था, किन्तु लॉकडाउन में इसे स्थगित कर दिया गया था। योग आयोग की मास्टर ट्रेनर पूनम शुक्ला ने योग कक्षा में प्राणायाम सहित योगासन करना बताया। इस अवसर पर पार्षद आकाश तिवारी, सचिव योग आयोग एम.एल.पाण्डेय, योग आयोग के प्रशिक्षक, भारतीय योग संस्थान के प्रशिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थेे।

Related Articles

Back to top button